थानाध्यक्ष समेत नौ पुलिस अधिकारियों का तबादला
Updated at : 17 Aug 2018 5:14 AM (IST)
विज्ञापन

डेहरी सदर : जिले में विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने को ले पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को चार पुलिस निरीक्षक समेत नौ अ नि का स्थानांतरण किया गया है. एसपी सत्यवीर सिंह के अनुसार सासाराम मुफसिल थाना के थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक जग निवास सिंह को विशेष कार्य पदाधिकारी एसपी कार्यालय में स्थानांतरित किया गया है. वही […]
विज्ञापन
डेहरी सदर : जिले में विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने को ले पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को चार पुलिस निरीक्षक समेत नौ अ नि का स्थानांतरण किया गया है. एसपी सत्यवीर सिंह के अनुसार सासाराम मुफसिल थाना के थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक जग निवास सिंह को विशेष कार्य पदाधिकारी एसपी कार्यालय में स्थानांतरित किया गया है.
वही नोखा अंचल के पुलिस निरीक्षक कमलेश्वर कुमार को सासाराम मुफस्सिल थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है. बिक्रमगंज के थानाध्यक्ष अकरम अशरफ अंसारी पुनि को नोखा का थानाध्यक्ष बनाया गया है. पुलिस निरीक्षक प्रियरंजन को पुलिस लाइन से बिक्रमगंज के थानाध्यक्ष के पद पर स्थानांतरित किया गया है.
उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष अनि संदीप कुमार को नोखा थाना में पदस्थापित किया गया है. सासाराम मॉडल थाना के थानाध्यक्ष अनि मोहम्मद इरशाद आलम को बिक्रमगंज थाने में पदस्थापित किया गया है.
बड़ाहरीओपी प्रभारी अवर निरीक्षक शशिभूषण कुमार को नौहट्टा के थानध्यक्ष पद पर पदस्थापित किया गया. करगहर थाने में पदस्थापित अवर निरीक्षक मुकेश कुमार को बड़हरिया ओपी प्रभारी बनाया गया. सासाराम नगर से अनि शाहिद आलम को मॉडल थाना अध्यक्ष के पद पर पदस्थापित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




