रोहतास : पेट्रोल पंप पर अजीबोगरीब लूट, बिना किसी हथियार के घटना को दिया अंजाम

Updated at : 10 Jul 2018 1:12 PM (IST)
विज्ञापन
रोहतास : पेट्रोल पंप पर अजीबोगरीब लूट, बिना किसी हथियार के घटना को दिया अंजाम

रोहतास : बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना अंतर्गत लूट की एक अजीबोगरीब घटना सामने आयी है. लुटेरों ने बिना किसी हथियार के इस्तेमाल के ही घटना को अंजाम देकर चलते बने. बताया जा रहा है कि लुटेरे भीड़ की शक्ल में पेट्रोल पंप पर पहुंचे और वहां, मौजूद कर्मियों को बंधक बना कर […]

विज्ञापन

रोहतास : बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना अंतर्गत लूट की एक अजीबोगरीब घटना सामने आयी है. लुटेरों ने बिना किसी हथियार के इस्तेमाल के ही घटना को अंजाम देकर चलते बने. बताया जा रहा है कि लुटेरे भीड़ की शक्ल में पेट्रोल पंप पर पहुंचे और वहां, मौजूद कर्मियों को बंधक बना कर 2 लाख 70 हजार रुपये लूट कर फरार हो गये.

पेट्रोल पंप कर्मियों की मानें तो 40 से अधिक की संख्या में बिना हथियार केअधनंगे स्थिति में भीड़ पहुंची. उसके बाद पेट्रोल पंप पर काम कर रहे कर्मियों को कब्जे में ले लिया. लुटेरों ने काउंटर से दो लाख 70 हजार नगदी के अलावा अन्य सामान भी लूट लिया और चलते बने.

वहीं, बिना हथियार के इस तरह के लूट कांड से कई सवाल खड़े हो रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही बिक्रमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाके में छापेमारी चल रही है. हालांकि, मामले में अभी किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. दूसरी, अजीबोगरीब ढंग से हुए इस लूट की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन