महिला चार वर्षीया बेटी के साथ गायब, परिजनों में अनहोनी की आशंका
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 28 Mar 2026 7:35 PM
परिजनों में अनहोनी की आशंका
अमौर. अमौर थाना के इस्लामपुर गांव से एक महिला अपने चार वर्षीय पुत्री के साथ लापता हो गयी है. महिला की पहचान रौटा थाना अंतर्गत मालोपाड़ा पंचायत पन्ना लाल सिंह की बहू सुनिता कुमारी और उनकी पोती रूची कुमारी (04 वर्ष) के रूप में हुई है.इस संबंध में परिजन ने अमौर थाना में आवेदन दिया है.दिये गये आवेदन में कहा गया है कि बीते 18 मार्च 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे सुनीता कुमारी अपनी पुत्री रूची के साथ अपने ननदोई (छोटी बहन के पति) रमेश कुमार विश्वास के साथ उनके घर ग्राम इसलामपुर (थाना-अमौर) मेहमानी करने गई थी.अगले ही दिन, 19 मार्च की सुबह करीब 08:00 बजे रमेश कुमार विश्वास ने फोन पर सूचना दी कि सुनिता और उसकी बच्ची घर पर नहीं हैं. तब से लेकर अब तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल सका है.पीड़ित पन्ना लाल सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने सभी रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं भी कोई पता नहीं चला. परिवार को किसी अप्रिय घटना की आशंका सता रही है. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. खोजबीन जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










