सड़क के लिए डुमरिया गांव के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 03 Nov 2025 7:34 PM

विज्ञापन

मालोपाड़ा पंचायत के डुमरिया गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन करते हुए सड़क की मांग प्रशासन से की है.

विज्ञापन

बैसा. मालोपाड़ा पंचायत के डुमरिया गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन करते हुए सड़क की मांग प्रशासन से की है. ग्रामीणों ने बताया कि इस गांव के पास से होकर गुजरने वाली कनकई नदी के बाढ़ व नदी कटाव की दोहरी मार हर साल सहना पड़ता है. ऊपर से इस गांव में अभी तक एक भी पक्की सड़क का निर्माण कार्य नहीं हुआ है. पक्की सड़क नहीं रहने से गांव से बाहर मालोपाड़ा हाट, जगदल स्थित पंचायत सरकार भवन, प्रखंड़ मुख्यालय हो या फिर गांव के बच्चों को स्कूल आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों में जोगिया देवी, फागुनी देवी, बेशनी देवी, सुशीला देवी, वुधनी देवी, राजेश्वरी देवी, जुली देवी, रामो देवी, धन्त्रिया देवी, मसोनिया देवी, बच्चू लाल चौधरी, बृज मोहन मंडल, सहदेव चौधरी, घनश्याम मंडल, सोहनलाल सहित आदि ने जिला प्रशासन से सड़क निर्माण कराने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन