अंगीभूत कॉलेजों से स्टूडेंट यूनियन फी का हिसाब लेगा पूर्णिया विश्वविद्यालय

Updated:
विज्ञापन
अंगीभूत कॉलेजों से स्टूडेंट यूनियन फी का हिसाब लेगा पूर्णिया विश्वविद्यालय

अब सभी अंगीभूत कॉलेजों को छात्र-छात्राओं से ली जा रही स्टूडेंट यूनियन फी का हिसाब देना होगा. गुरुवार को पूर्णिया विवि में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक सवाल के जवाब में कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने उक्त बातें कहीं.

विज्ञापन

– कुलपति ने कहा- इस दिशा में अग्रेतर कार्रवाई जल्द

पूर्णिया. अब सभी अंगीभूत कॉलेजों को छात्र-छात्राओं से ली जा रही स्टूडेंट यूनियन फी का हिसाब देना होगा. गुरुवार को पूर्णिया विवि में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक सवाल के जवाब में कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने उक्त बातें कहीं. प्रभात खबर की ओर से यह सवाल उठाये जाने के बाद जब स्टूडेंट यूनियन फी के बारे में कुलपति ने जानकारी लेनी चाही तो मौजूद पदाधिकारियों ने चुप्पी साध ली. यहां तक कि वित्त पदाधिकारी प्रो. इश्तियाक अहमद भी चुप ही रहे. इस बीच, उपकुलसचिव (शैक्षणिक) डॉ नवनीत कुमार ने वीसी को यह जानकारी दी कि नामांकन के वक्त स्टूडेंट यूनियन फी के मद में छात्र-छात्राओं से 100-100 रुपये लिये जा रहे हैं. इसपर वीसी ने स्पष्ट किया कि कॉलेजों से स्टूडेंट यूनियन फी का हिसाब मांगा जायेगा. इस मौके पर पूर्णिया विवि के डीएसडब्लू प्रो अरविंद कुमार वर्मा, कुलसचिव डा. अखिलेश कुमार, सीसीडीसी प्रो. संतोष कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

कॉलेजों को स्टूडेंट यूनियन कोष में देनी होगी सारी राशि

कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने कहा कि स्टूडेंट यूनियन फी पर छात्र संघ का हक होता है. इसलिए यह सुनिश्चित किया जायेगा कि स्टूडेंट यूनियन फी मद की राशि का सदुपयोग हो. कुलपति ने कहा कि इसे लेकर वह सभी कॉलेजों में आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर रहे हैं.

छात्र संघ चुनाव भी प्राथमिकता में शामिल

कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने कहा कि छात्र संघ का चुनाव कराना भी पूर्णिया विवि की प्राथमिकताओं में शामिल है. इसे लेकर पूर्णिया विवि की ओर से निकट भविष्य में आवश्यक कदम उठाया जायेगा. बता दें कि पूर्णिया विवि ने वर्ष 2018 में छात्र संघ का चुनाव कराया था. वर्ष 2020 में लॉकडाउन लगने से छात्र संघ का चुनाव स्थगित हो गया था. उसके बाद से छात्र संघ चुनाव लंबित है.

विज्ञापन
अभिषेक भास्कर

लेखक के बारे में

By अभिषेक भास्कर

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन