अस्मिता खेलो इंडिया वुमन लीग ने दी महिला सशक्तिकरण को रफ्तार

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्णिया में आयोजित ‘अस्मिता खेलो इंडिया वुमन लीग’ महिला खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा और उत्साह का बड़ा मंच बनकर उभरी.

विज्ञापन

बेटियों ने दिखाई उड़ान

पूर्णिया. खेल मैदान में जब बेटियां आत्मविश्वास के साथ दौड़ती हैं, साइकिल चलाती हैं और जीत का परचम लहराती हैं, तब सिर्फ पदक नहीं जीततीं, बल्कि समाज की सोच भी बदलती हैं. इसी भावना को साकार करते हुए पूर्णिया में आयोजित ‘अस्मिता खेलो इंडिया वुमन लीग’ महिला खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा और उत्साह का बड़ा मंच बनकर उभरी. इस आयोजन में पूर्णिया की बड़ी संख्या में छात्राओं ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में शामिल बेटियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और संघर्ष से यह साबित किया कि अवसर मिलने पर वे हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं.

सब जूनियर वर्ग में शिवानी कुमारी ने प्रथम स्थान

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सशस्त्र सीमा बलके उप महानिरीक्षक मधुकर अमिताभ ने किया. उनके साथ जिला खेल पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता रविशंकर झा तथा सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट जनार्दन मिश्रा मौजूद थे. विजेता प्रतिभागियों में सब जूनियर वर्ग में शिवानी कुमारी ने प्रथम, काजल कुमारी ने द्वितीय और पुष्पांजलि कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. जूनियर वर्ग में निक्की कुमारी प्रथम, शिवानी कुमारी द्वितीय और सनम कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. वहीं सीनियर वर्ग में सोनम कुमारी ने पहला, रितिका कुमारी ने दूसरा और वर्षा कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ये रहे मौजूद :

कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार, सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक अरविंद झा, सुरेंद्र कुमार सरोज, परिमल सिंह, प्रेस क्लब पूर्णिया के अध्यक्ष नंद किशोर सिंह, चैम्बर ऑफ कॉमर्स से आदित्य केजरीवाल, आम्रपाली ग्रुप से मीना सिंह, श्री राम सेवा संघ से राणा प्रताप सिंह, शशांक शेखर सिंह, आलोक, अनिल, सुनील लोहिया, पंकज श्रीवास्तव, डॉ. अंगद, मुरारी सिंह, कृष्ण कुमार, राजू झा, अमरेंद्र, अमित, राजीव, जय, प्रणव, मुसव्वर, ज्योति, मनीष, रूबी सिंह, बृजेश भास्कर और हरीश सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे.कार्यक्रम का संचालन कनक पाराशर और राणा प्रताप सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन नवीन सिंह और विजय शंकर ने किया.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन