वयोवृद्ध दीप नारायण पासवान अब नहीं रहे
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 23 Apr 2026 6:33 PM
बनमनखी
बनमनखी. शिक्षक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं शिक्षक प्रतिनिधि तरुण कुमार पासवान के पिता दीप नारायण पासवान 82 का निधन हो गया. उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.स्वर्गीय दीप नारायण पासवान शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़े रहे.वे ग्राम पंचायत में दो बार ग्राम कचहरी के सरपंच पद पर भी आसीन रह चुके थे. अपने सादगीपूर्ण जीवन और समाज सेवा के लिए वे क्षेत्र में काफी सम्मानित थे.अपने पीछे वे तीन पुत्र एवं एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. निधन की खबर मिलते ही शिक्षक संघ पूर्णिया के जिला महासचिव सुशील कुमार आर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण आरुणि, जिला संगठन प्रभारी नवीन पासवान, जिला प्रतिनिधि राकेश कुमार रोशन, राज्य प्रतिनिधि दीप नारायण गुप्ता समेत बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उनके आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










