पीएम मोदी के 12 सालों में स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व बदलाव : डाॅ संजीव
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 27 May 2026 5:55 PM
पूर्णिया
पूर्णिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक डॉ. संजीव कुमार ने देशवासियों और चिकित्सा जगत की ओर से प्रधानमंत्री को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. डॉ. संजीव कुमार ने इस ऐतिहासिक अवसर को सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के एक स्वर्णिम युग का प्रतीक बताया है. उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने न केवल आर्थिक और वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों को छुआ है, बल्कि देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक अभूतपूर्व और सकारात्मक क्रांति भी देखी गई है.डॉ. संजीव कुमार ने प्रधानमंत्री के कार्यकाल की मुख्य प्राथमिकताओं की सराहना करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने स्वास्थ्य सेवा को एक आम नागरिक की पहुंच में लाकर खड़ा कर दिया है. उन्होंने आयुष्मान भारत योजना का विशेष रूप से उल्लेख किया, जिसने विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना के रूप में देश के करोड़ों गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज देकर एक बड़ा जीवनदान दिया है. इसके साथ ही देश भर में, और विशेषकर बिहार में, रिकॉर्ड संख्या में नए एम्स और सरकारी मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की गई है, जिससे डॉक्टरों की नई पीढ़ी तैयार हो रही है और आम जनता को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर इलाज की सुविधा मिल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










