धमदाहा अनुमंडलीय अस्पताल में कालाजार पीड़ित का इलाज शुरू

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 27 May 2026 6:09 PM

विज्ञापन

अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा

विज्ञापन

धमदाहा. अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा में कालाजार से पीड़ित का इलाज डॉ. रवि रंजन कुमार रमण आयुर्विज्ञान चिकित्सक ने किया. रुपौली प्रखंड क्षेत्र निवासी महिला विगत कई दिनो से ज्वर बुखार से ग्रस्त थीं. बुखार नहीं उतरने पर उन्हें रूपौली से धमदाहा अनुमंडलीय अस्पताल रेफर किया गया. परिजनों ने रोगी को लेकर अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा पहुंचे. डॉ.रवि रंजन कुमार आयुर्विज्ञान चिकित्सक ने अपने सहयोगियों के साथ रोगी की जांच की और कालाजार की पुष्टि होने पर इलाज शुरू किया. डॉ. रवि रंजन कुमार रमण ने बताया कि रोगी को कई दिनों से लगातार बुखार आ रहा था. जांच में कालाजार पाया गया है. रोगी का इलाज शुरू कर दिया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन