सेवानिवृत्त शिक्षक संघ ने आवंटन रहते पेंशन नहीं देने का विवि पर लगाया आरोप
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 19 Jan 2026 7:26 PM
सेवानिवृत्त शिक्षक संघ ने पूर्णिया विश्वविद्यालय पर आरोप लगाया है कि सरकार से ससमय राशि भेजने के बाद भी अभी तक पेंशन का भुगतान नहीं किया गया है.
पूर्णिया. सेवानिवृत्त शिक्षक संघ ने पूर्णिया विश्वविद्यालय पर आरोप लगाया है कि सरकार से ससमय राशि भेजने के बाद भी अभी तक पेंशन का भुगतान नहीं किया गया है. सेवानिवृत्त शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ दिलीप प्रसाद साह ने बताया कि शिक्षक पेंशन की आशा में टकटकी लगाए बैठे हैं. संघ के सचिव डॉ चन्द्रकांत यादव ने बताया कि सरकार से राशि उपलब्ध होने के बावजूद पेंशन का भुगतान नहीं किया जाना विश्वविद्यालय की अदूरदर्शिता को स्पष्ट करता है. वहीं संघ के कोषाध्यक्ष डॉ सिकंदर प्रसाद यादव ने बताया कि सरकार से राशि प्राप्त होने के बाद भी भुगतान नहीं होना समझ से परे है. वह भी तब जब बिहार के अन्य विश्वविद्यालयों में भुगतान हो चुका है. इतना ही नहीं कुछ शिक्षक को सेवानिवृत्त हुए लगभग एक वर्ष हो गया है, लेकिन अभी तक उन शिक्षक का भुगतान संबंधी कार्य नहीं किया गया है. इस आशय की जानकारी डॉ सिकंदर प्रसाद यादव, कोषाध्यक्ष पूर्णिया विश्वविद्यालय सेवानिवृत्त शिक्षक संघ ने दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










