ePaper

25 अगस्त को बनमनखी में एनडीए के सम्मेलन में आयेंगे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

Updated at : 21 Aug 2025 5:43 PM (IST)
विज्ञापन
25 अगस्त को बनमनखी में  एनडीए के सम्मेलन में आयेंगे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

बनमनखी

विज्ञापन

बनमनखी. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 25 अगस्त को पहली बार बनमनखी आ रहे हैं. बनमनखी विधायक सह सचेतक कृष्ण कुमार ऋषि ने प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी देते हुए बताया कि 25 अगस्त को हमलोग बनमनखी स्थित भक्त प्रह्लाद मंदिर प्रांगण में एनडीए का बहुत बड़ा सम्मेलन करने जा रहे हैं. इसमें एनडीए एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे.उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं देश के य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो बिहार के लिए विकास किया है वो बिहार में हर जुबान पर है.वहीं विकास और उपलब्धि बताने के लिए गिरिराज सिंह बनमनखी पहुंच रहे हैं. महासम्मेलन में केन्द्रीय मंत्री बनमनखी विधानसभा के एनडीए के एक-एक कार्यकर्ता खासकर युवाओं में जोश और उत्साह भरने का काम करेंगे. विधायक ऋषि ने बताया कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ ही पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी,पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, लोजपा के प्रदेश युवा अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय, लोक मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव अखिलेश प्रसाद सिंह,हम पार्टी के राष्ट्रीय सचिव नंदलाल मांझी के अलावा पांचों पार्टी के जिलाध्यक्ष,एनडीए के पूर्णिया जिला के सभी विधायक सहित एनडीए घटक दलों के नेता मंच साझा कर सकते हैं.इस अवसर पर बीस सूत्री अध्यक्ष सह मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया,जदयू के प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र मंडल,जिला प्रवक्ता दिलीप झा,वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सिंह,लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष सुनील पासवान,पूर्व जिलाध्यक्ष वीर नारायण गुप्ता, राजेश यादव,अखिलेश सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन