17 लीटर शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 14 Jan 2026 5:19 PM

विज्ञापन

बैसा

विज्ञापन

बैसा . बिहार में पूर्ण शराबबंदी को लेकर अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है. इसी कड़ी में अनगढ़ थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान दो अलग-अलग स्थानों से 17 लीटर देशी शराब बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 4:45 बजे पुअनि सुशील कुमार सशस्त्र बल के जवानों के साथ संध्या गश्ती व अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी के लिए थाना से निकले थे. इसी दौरान करीब 5:30 बजे खाताटोली चौक के पास गुप्त सूचना मिली कि हरियाखाल गांव निवासी सजलो सोरेन देसी शराब लेकर जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने चंदेल बस्ती के आगे घेराबंदी कर उसे 10 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. इसी क्रम में दूसरी गुप्त सूचना पर पुलिस ने हरियाखाल गोंड के पास जीतन कुमार, ग्राम कोचगढ़, थाना रौटा को 7 लीटर देसी शराब के साथ दबोच लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि बिहार में शराब का रखना, बेचना, खरीदना और परिवहन करना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है. दोनों आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन