ePaper

कटाव में दो घर विलीन, दो दर्जन घरों पर संकट

Updated at : 21 Aug 2025 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
कटाव में दो घर विलीन, दो दर्जन घरों पर संकट

दो दर्जन घरों पर संकट

विज्ञापन

बायसी. प्रखंड के गांगर पंचायत के मालोपाड़ा तेलंगा गांव में महानंदा नदी के कटाव से दो घर नदी में विलीन हो गये . जानकारी के अनुसार मालोपाड़ा तेलंगा गांव में वार्ड नंबर एक और दो में नदी कटाव तेज हो चुका है .दो से तीन दिनों के भीतर महानंदा नदी करीब 50 फीट कटाव कर चुकी है . संजूर का दो घर मवेशी एवं जलावन का घर महानंदा नदी में कट चुका है. 20 से 30 घर कटने के कगार पर हैं . यदि महानंदा नदी के कटाव को नहीं रोका गया तो देखते ही देखते कई घर नदी में समा जाएंगे. जहां कटाव हो रहा है उसके बगल में इस साल करीब 200 फीट बंबू पायलिंग का कार्य किया गया है , जिससे वहां तो कटाव रूक गया मगर आगे कटाव हो रहा है . ग्रामीणों का कहना है कि यदि दो से तीन सौ फीट बंबू पायलिंग और करा दिया जाता तो नदी कटाव रूक जाएगा . सैनूल हक ,अंसारुल हक ,अरशद , इजहार , शमीम ,वसीम समेत सैकड़ो लोगों ने प्रशासन से कटाव निरोधी कार्य की मांग की .इस बारे में अंचल पदाधिकार गणेश पासवान से पूछने पर बताया कि अभी तक उन्हें कटाव की सूचना नहीं मिली है .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन