लक्ष्मीपुर भित्ता में ग्रामीणों ने दो खस्सी चोर को पुलिस को सौंपा
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 11 Dec 2025 6:48 PM
रघुवंशनगर थानाक्षेत्र
बीकोठी. रघुवंशनगर थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर भित्ता के ग्रामीणों ने खस्सी चुराकर दूसरे के दरवाजे पर छुपाने वाले दो चोर को पकड़ रघुवंशनगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया .जानकारी देते हुए रघुवंशनगर थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि लक्ष्मीपुर भित्ता गांव निवासी पीड़ित सुगंधी मंडल के आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर दोनों चोर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जानकारी के अनुसार लक्ष्मीपुर भित्ता वार्ड संख्या 10 निवासी सुगंधी मंडल का खस्सी 9 दिसंबर की रात्रि चोरी हो गया था. सुबह सुगंधी मंडल को पता चला कि उसका खस्सी बरुणेश्वर गांव निवासी बद्री मंडल के दरवाजे पर बंधा हुआ है. सुगंधी मंडल जब बद्री मंडल के दरवाजे पर पहुंची तो बद्री मंडल की पत्नी रीना देवी ने बताया कि लक्ष्मीपुर भित्ता गांव निवासी रोहित कुमार एवं रणधीर कुमार द्वारा खस्सी को लाकर यहां बंधा गया है. जानकारी मिलते ही सुगंधी मंडल द्वारा अन्य ग्रामीणों के सहयोग से दोनों आरोपित को पकड़ रघुवंशनगर थाना पुलिस को सूचना दी गई. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाना ले गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










