चोरी की बाइक के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

जलालगढ़

विज्ञापन

जलालगढ़. जलालगढ़ पुलिस ने दो बाइक चोर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया. जलालगढ़ थाना के पुअनि सह प्रभारी थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि 5 मई को अहिलगांव वार्ड संख्या सात से मो इश्तियाक के काले रंग की बाइक चोरी कर ली गई थी. पीड़ित के आवेदन पर जलालगढ़ थाना में कांड संख्या 86/25 दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू किया गया. जलालगढ़ पुलिस ने मामले में दो अभियुक्त को चोरी की गई बाइक के साथ गिरफ्तार किया. पुअनि श्री कुमार ने बताया कि गिरफ्तार मो चांद और मसलेउद्दीन दोनों ग्राम संदलपुर, अररिया जिला निवासी हैं. दोनों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन