आतंकी हमले में मारे गये लोगों को दी गयी श्रद्धांजलि

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

प्रभात कॉलोनी शाखा

विज्ञापन

पूर्णिया. प्रजापिता ब्राह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की प्रभात कॉलोनी शाखा के सभागार में शाखा संचालिका बी के मुकुटमणि के नेतृत्व में एक शोकसभा आयोजित की गयी.शोकसभा में पिछले दिनों जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की गयी और इस हादसे में मारे गये दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. इस अवसर पर आंध्र प्रदेश के पूर्व चीफ जस्टिस भी. ईश्वरैया भी शामिल हुए. श्री ईश्वरैया वर्तमान समय में एनसीबीसी ,भारत सरकार में चेयरमैन हैं. वे विगत 26 वर्षों से प्रजापिता ब्राह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय से जुड़े हैं. अपने संबोधन में उन्होने जीवन का अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि इस विश्वविद्यालय से जुड़े होने से उनका जीवन सरल और सहज हो गया. उसके बाद से अपने पद पर कार्य करते समय ना किसी के दबाब में आये और ना किसी के प्रभाव में आकर कभी कोई कार्य किया. हमेशा अध्यात्मिक शक्ति के आधार पर सही निर्णय किया. मैंने कभी रिश्वत नहीं लिया. झूठ नहीं बोला. भोजन भी हमेशा सात्विक लिया. परिणामस्वरूप जीवन में निश्चिंतता आने लगी और सदा मन में शांति रही. इस अवसर पर बी के मुकुटमणि एवं अनीता जी ने पूर्व चीफ जस्टिस भी. ईश्वरैया का बुके से स्वागत किया और संजय ने शॉल से सम्मानित किया. इस अवसर पर बी के दीपा, ईशा, अरविंद, रजनीश, गोपाल, सुधांशु आदि संस्थाओं से जुड़े लोगों ने कार्यक्रम में शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन