रेफरल अस्पताल अमौर में नवनियुक्त 33 एएनएम को प्रशिक्षण, कराया कर्तव्य बोध

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 23 Apr 2026 6:19 PM

विज्ञापन

कराया कर्तव्य बोध

विज्ञापन

अमौर. स्वास्थ्य व्यवस्था को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पूर्णिया जिले के रेफरल अस्पताल अमौर में नवनियुक्त एएनएम. कर्मियों का आगमन हुआ है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के कार्यालय में आयोजित एक आधिकारिक बैठक के दौरान सभी नवनियुक्त कर्मियों का स्वागत किया गया और उन्हें उनके कार्यक्षेत्र एवं जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया. साथ ही एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. प्रभारी चिकित्सक पदाधिकारी डॉ एहतमामुल हक एवं अस्पताल प्रबंधक अनिल कुमार ने सभी नवनियुक्त एएनएम को प्रशिक्षण दिया नवनियुक्त कर्मियों को क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए कार्ययोजना सौंपी गई है, जिसमें कहा कि क्षेत्र के परिवारों का नियमित स्वास्थ्य सर्वेक्षण और गर्भवती महिलाओं का ससमय पंजीकरण सुनिश्चित करना है. बच्चों का नियमित टीकाकरण, मिशन इंद्रधनुष और अन्य विशेष अभियानों में सक्रिय भागीदारी. स्वच्छता, एनीमिया, पोषण और स्तनपान जैसे विषयों पर ग्रामीणों को जागरूक करना है.टीबी, मलेरिया और डेंगू जैसे रोगों के संदिग्ध मरीजों की पहचान कर उन्हें बेहतर उपचार हेतु रेफर करना है.आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य नेटवर्क को मजबूत बनाना हैं..बैठक के दौरान यह भी साफ कर दिया गया कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनाधिकृत अनुपस्थिति या कार्यों के प्रति उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.जानकारी के अनुसार, कुल 33 नवनियुक्त कर्मियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है.मौके पर कुमारी रूचि, नेहा रानी, सविता कुमारी, रीचु राय, जूली कुमारी, कल्पना कुमारी, अस्मिता कुमारी, शहजादी परवीन, सुनीता किस्कु, आरती कुमारी, प्रियंका कुमारी, रूपा कुमारी, नीतू कुमारी, रितु कुमारी, अनुपम कुमारी, आरती कुमारी, पूजा कुमारी, खुशबू कुमारी, रश्मि कुमारी, भारती कुमारी, टेरेसा हेम्ब्रम, सरस्वती कुमारी, सुरुचि कुमारी, सेजल कुमारी, ज्योति कुमारी, दिव्या भारती, अमृता आनंद, रानू कुमारी, कोमल कुमारी, ऋचा राय, श्वेता कुमारी मौजूद थीं.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन