सीएचसी भवानीपुर में एनीमिया को लेकर प्रशिक्षण

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 21 Apr 2026 5:55 PM

विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर

विज्ञापन

भवानीपुर. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर में मातृ स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल को लेकर प्रभावित चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नवीन कुमार उपरोझिया की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई. बैठक का संचालन लेखापाल सह प्रभारी स्वास्थ्य प्रबंधक ने किया. डॉ उपरोझिया ने क्षेत्र की सभी गर्भवती एवं धात्री माताओं को एनीमिया मुक्त बनाने के लिए अथक प्रयास कर इसे दूर भगाने का संकल्प दिलाया. अस्पताल के सभागार में प्रसव कक्ष से जुड़ी सभी एएनएम को एफसीएम का विशेष प्रशिक्षण दिया गया.बैठक के दौरान एएनएम को एनीमिया की पहचान, उसकी रोकथाम एवं उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई, ताकि वे जमीनी स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित हो सके. प्रशिक्षण में जिला स्तर से विशेषज्ञों ने भी भाग लिया. पिरामल स्वास्थ्य टीम ने प्रशिक्षण में विशेष जानकारी प्रदान की. उन्होंने एएनएम को एफसीएम के प्रभावी उपयोग, सुरक्षित मातृत्व तथा एनीमिया नियंत्रण के विभिन्न उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन