बनेली बाजार सड़क पुल टूटने से आवागमन हुआ मुश्किल

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 18 Apr 2026 5:43 PM

विज्ञापन

श्रीनगर

विज्ञापन

श्रीनगर. प्रखंड से सटे बनेली पंचायत अंतर्गत सोने लाल चौक से बनेली बाजार जाने वाली मार्ग पक्की सड़क पर जर्जर पुल के टूट जाने से आवागमन मुश्किल हो गया है. लोग जान जोखिम में डाल कर इस सड़कपर सफर कर रहे हैं. ठाकुर टोला के निकट स्थित पुल टूटा हुआ है. स्थानीय संतोष कुमार, रवि कुमार, ननकी ठाकुर, चंदन कुमार, मंगलम ठाकुर, श्याम कुमार, रोहित कुमार, गणेश चौहान, मुकेश कुमार, फिरोज आलम, कारें लाल आदि दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग सड़क पर आवागमन करने वाले वाहन चालक एवं ग्रामीण दिन के उजाले में तो किसी तरह पुल पार कर रहे हैं परंतु रात के अंधेरे में इस मार्ग से गुजरने पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. ग्रामीणों ने बताया कि समय रहते अगर इस सड़क के पुल का निर्माण नहीं किया गया तो बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है. ग्रामीणों ने बताया कि कसबा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बनेली पंचायत के सोने लाल चोक से ठाकुर टोला होते हुए ब्राह्मण टोला से गुजरने वाली मुख्यमंत्री पक्की सड़क खाना घट तक जाने वाली मार्ग की लंबाई लगभग छह किलो मीटर है परंतु यह सड़क पूरी तरह जर्जर स्थिति में है लोगों ने पथ निर्माण विभाग से जर्जर सड़क की मरम्मत करने की मांग की है.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन