चोरी के उद्भेदन में देरी पर व्यापारी आक्रोशित
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 21 Apr 2026 6:48 PM
एसडीपीओ को ज्ञापन सौंप दिया अल्टीमेटम
– एसडीपीओ को ज्ञापन सौंप दिया अल्टीमेटम बनमनखी. बनमनखी बाजार में हाल ही में हुई बड़ी चोरी की घटना को लेकर व्यापारियों और आम लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. इस संबंध में बनमनखी थाना कांड संख्या 105/2026 दिनांक 19.04.2026 को दर्ज किया गया था, जिसमें करीब आठ लाख रुपये नगद एवं कई लाख रुपये मूल्य के गहने-जेवर चोरी होने की बात सामने आयी थी. घटना के दो दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिलने से लोगों की नाराजगी बढ़ गई है.इसी को लेकर बनमनखी नगर परिषद के वार्ड संख्या 9 के पार्षद ओम प्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को एक अल्टीमेटम सौंपा .ज्ञापन में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि यदि तीन दिनों के भीतर चोरी गए सामान की बरामदगी नहीं होती है, तो व्यापारी एवं आमजन चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होंगे. ज्ञापन सौंपने वालों में वार्ड पार्षद ओम प्रकाश अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर तिवारी, लोकेश बैध, विक्रम अग्रवाल, अशोक सर्राफ, प्रदीप अग्रवाल एवं प्रदीप पोद्दार सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










