मतदाताओं की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर जारी

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 11 Oct 2025 6:59 PM

विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव

विज्ञापन

पूर्णिया.आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गयी है. जिले में भयमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न करने के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा चुनाव प्रक्रिया की सभी आवश्यक तैयारियां ससमय की जा रही है. निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए मतदाताओं की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 1950 जारी किया गया है. मतदाता चुनाव से संबंधित उक्त नंबर पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा उक्त टोल फ्री नंबर 1950 के अतिरिक्त आम मतदाताओं की सहूलिया एवं चुनाव संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए समाहरणालय स्थित जिला नियंत्रण कक्ष एवं आपदा नियंत्रण कक्ष को समेकित रूप से जिला नियंत्रण कक्ष के रूप में संचालित किया गया है. प्राप्त सूचना पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित निष्पादन की जाएगी.

इस नंबर पर कर सकते हैं संपर्क :

दूरभाष संख्या क्रमशः 06454-241010/06454-242420/06454-243000/06454-242310

बालिका दिवस मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

पूर्णिया.अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर पूर्णिया जिला मुख्यालय के आरक्षित मध्य विद्यालय अन्तर्गत संचालित कस्तुरबा गांधी, विद्यालय में बालिका महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा निर्धारित थीम- पर संवाद कार्यक्रम सहित उपस्थित लोगों के बीच मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में वोट की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए महिला वोटर को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु अपील की गयी.साथ ही उपस्थित बालिकाओं को भी बताया गया कि वे अपने माता-पिता सहित घर के अन्य लोगों को मतदान की तिथि को संबंधित मतदान केंद्रों पर जा कर अपने मत का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया. इस कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, पूर्णिया सदर, पूर्णिया ग्रामीण एवं महिला एवं बाल विकास निगम, पूर्णिया के कर्मी द्वारा भाग लिया गया.

वाहन कोषांग की बैठक

पूर्णिया. बिहार विधानसभा चुनाव के नि मित नोडल पदाधिकारी वाहन कोषांग सह जिला परिवहन पदाधिकारी शंकर शरण ओमी द्वारा पुलिस लाइन पूर्णिया में शुक्रवार को परिवहन कोषांग की बैठक हुई. बैठक में वाहन कोषांग में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों को व्हीकल मैनेजमेंट सिस्टम का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के क्रम में सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों को वाहन अधिग्रहण का लॉग बुक खोलने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन