बच्चे का इलाज कराने आए पिता की जेब से टेंपो चालक ने उड़ाये नौ हजार
Author Abhishek bhaskar
Updated:
विज्ञापन

पीड़ित व्यक्ति शुक्रवार को अपनी पत्नी व मासूम बच्चे को लेकर रुपौली से बस के माध्यम से बस स्टैंड पूर्णिया पहुंचा. पीड़ित के मासूम बच्चे की पैर टूट जाने के बाद इलाज कराने के लिए पैसे कर्ज पर लेकर पूर्णिया शहर आया था.
विज्ञापन
पूर्णिया से रिपोर्ट :
रास्ते में उतार हुआ फरार, मदद को सामने आया ऑटो-टोटो संघ
पूर्णिया. जिला मुख्यालय के बस स्टैंड से लाइन बाजार मार्ग के बीच टेंपू चालक ने ही एक लाचार पिता की जेब साफ कर दी. पीड़ित व्यक्ति अपने बीमार बच्चे का इलाज कराने के लिए कर्ज मांगकर रुपए लाया था, जिसे टेंपू में सफर के दौरान उड़ा लिया. पीड़ित व्यक्ति रुपौली थानाक्षेत्र अंतर्गत गोरिया छोटी शिशुआ का निवासी मनोहर कुमार है्.पैसे कर्ज पर लेकर पूर्णिया शहर आया था पीड़ित
पीड़ित व्यक्ति शुक्रवार को अपनी पत्नी व मासूम बच्चे को लेकर रुपौली से बस के माध्यम से बस स्टैंड पूर्णिया पहुंचा. पीड़ित के मासूम बच्चे की पैर टूट जाने के बाद इलाज कराने के लिए पैसे कर्ज पर लेकर पूर्णिया शहर आया था. पूर्णिया बस स्टैंड पर उतरने के बाद वह बच्चे को लेकर लाइन बाजार जाने के लिए टोटो की तलाश में था. पीड़ित मनोहर टोटो से जाने की बात कही लेकिन टेंपू चालक ने जल्दबाजी में अपने टेंपू में बैठा लिया. बस स्टैंड से जैसी टैक्सी स्टैंड स्थित ग्रीन पार्क के सामने पहुंचा तो टेंपू चालक ने यह कह कर जबरदस्ती उतार दिया कि यहां से लाइन बाजार दूसरे टेंपू पर जाना होगा, पीड़ित मनोहर उतरते ही अपना जेब चेक किया तो पैसा गायब था. जब तक टेंपू वाले को पकड़ता तब तक टेंपू चालक फरार हो गया. पीड़ित के पॉकेट से 9 हजार रुपये निकाल लिए.इलाज कराने के लिए निकले थे लाइन बाजार
पीड़ित मनोहर ने बताया कि बच्चे का इलाज कराने लाइन बाजार के लिए निकले थे. पीड़ित मनोहर ने बताया कि मैं बहुत गरीब हूं. बच्चे की जान बचाने के लिए गांव में लोगों से हाथ-पैर जोड़कर, कर्ज लेकर इलाज कराने आया था. अब मेरे पास न तो डॉक्टर को देने के लिए पैसे बचे हैं और न ही वापस घर लौटने का किराया. समझ नहीं आ रहा कि बच्चे का इलाज कैसे कराऊ. इधर, मदद के लिए पीड़ित अपनी पत्नी व बच्चे के साथ सांसद पप्पू यादव के कार्यालय अर्जुन भवन पहुंचे. वहीं जिला ऑटो-टोटो संघ के जिलाध्यक्ष जहागीर आलम लड्डू ने आपसी सहयोग से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By अभिषेक भास्कर
अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










