अपनी नाकामी छिपाने के लिए केंद्र ने लाया वक्फ बिल : सांसद

Updated:
विज्ञापन

सांसद बोले

विज्ञापन

प्रतिनिधि ,भवानीपुर . वक्फ बिल के विरोध में शनिवार को भवानीपुर में आयोजित जनसभा में पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार हर पहलू पर विफल साबित हो रही है. इसे छिपाने के लिए कभी वक्फ बिल तो कभी जातिगत जनगणना आगे ला रही है . उन्होंने कहा कि आजतक पुलवामा की गुत्थी केंद्र सरकार नहीं सुलझा पायी है. आखिर केंद्र सरकार इसकी जांच रिपोर्ट कार्ड अभी तक सार्वजनिक क्यों नहीं कर रही है . सांसद पप्पू यादव ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार से पहलगाम हमले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि आज जो केंद्र सरकार जातिगत जनगणना कराने की बात कर रही है वही केंद्र सरकार पूर्व में इसका विरोध कर रही थी . अब देश की जनता इस जुमलेबाज के झांसे में नही आनेवाली है और इसका जवाब समय आने पर देश की जनता उसे जरूर देगी . इस मौके पर राजेश यादव, धमदाहा प्रखंड सांसद प्रतिनिधि सुनील राय, फलका सांसद प्रतिनिधि मो. तफसील , अनुश्रवण समिति अध्यक्ष विकास कुमार उर्फ विक्की भगत, शोभाकांत यादव, भगवान पंडित सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन