शेखपुरा सब्जी टोला से वारंटी समेत तीन गिरफ्तार

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 24 Apr 2026 6:29 PM

विज्ञापन

भवानीपुर

विज्ञापन

भवानीपुर. क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भवानीपुर थाना पुलिस ने बीती रात एक फरार वारंटी समेत कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में कांड संख्या 168/12 का वांछित फरार वारंटी रोशन निवासी शेखपुरा सब्जी टोला शामिल है. वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था. गुप्त सूचना पर छापेमारी कर पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार कर लिया. वहीं सुपौली दियारा निवासी किशोर ऋषि और दिलीप कुमार को शराब के नशे में हंगामा करते हुए पकड़ा गया. शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थानाध्यक्ष सह पुनि राजकुमार चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार छापामारी अभियान जारी रहेगा. फरार चल रहे वारंटी एवं शराबियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन