सरकारी पिंक बस की महिला कंडक्टर को धमकी

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 22 Apr 2026 6:43 PM

विज्ञापन

बनमनखी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बनमनखी. बनमनखी बस पड़ाव पर बीते सोमवार को सरकारी पिंक बस की एक महिला कंडक्टर को धमकी दी गयी कि इस रूट पर बस चलाना बंद कर दे अन्यथा अंजाम गंभीर होगा. यहां तक कि जान से मारने की धमकी भी दी गई. पीड़िता ने निजी बस के कंडक्टर और चालक पर मारपीट के साथ-साथ छिनतई और छेड़खानी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं.पीड़िता ने बनमनखी थाना में दिए गए लिखित आवेदन में बताया कि वह स्टेशन रोड से पूर्णिया के लिए बस लेकर जा रही थी. इसी दौरान बस पड़ाव पर पहले से मौजूद एक निजी बस के कंडक्टर राजू सिंह और चालक ने उनकी बस को जबरन रोक लिया.आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की और गले से सोने की चेन छीन ली. यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए बुरी नीयत से छुआ .पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इस संबंध में पूछे जाने पर बनमनखी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है .आगे की आगे की कार्रवाई की जा रही है .

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन