रामजानकी मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा को लेकर प्रतिमा का नगर भ्रमण आज

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 21 Apr 2026 5:46 PM

विज्ञापन

जलालगढ़

विज्ञापन

जलालगढ़. प्रखंड क्षेत्र का सांपा गांव भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है. कलश यात्रा से आरंभ हुई इस पूजन कार्यक्रम के दूसरे दिन अन्नवास, फल फूल वास एवं द्रव्य वास किया गया. दरअसल सांपा गांव स्थित रामजानकी मंदिर में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है. कलश यात्रा में 601 महिलाओं ने भाग लिया. कलश यात्रा सांपा गांव से प्रारंभ होकर हांसी, दजियाबाड़ी होते हुए गंगासागर पोखर पहुंची, जहां श्रद्धालु महिलाओं ने कलश में जल भरा. इसके बाद यात्रा जलालगढ़ बाजार होते हुए पुनः पूजा स्थल पहुंची. आयोजकों ने बताया कि 22 अप्रैल बुधवार को प्रतिमा का नगर भ्रमण और 23 अप्रैल गुरुवार को प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी. इस पूजन कार्यक्रम को लेकर जिले के विख्यात विद्वान पंडित तिवारी बाबा और उनके सानिध्य में बनारस के विद्वान पंडित द्वारा यज्ञ आहुति की जा रही है. मंगलवार को अन्नवास व अन्य वास को लेकर मंदिर क्षेत्र में माहौल भक्तिमय बना हुआ है. आयोजकों ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के लिए यह प्रतिमा बनारस से लायी गई है. वहीं पूजन व यज्ञ आहुति को लेकर अखिलेश कुमार दास, राकेश कुमार दास, मुना मास्टर, कमलेश कुमार दास, उमेश कुमार दास, सहित स्थानीय युवकों व महिला श्रद्धालुओं का महती योगदान देखा जा रहा है.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन