चरकपाड़ा से मदहेल गांव तक जानेवाली सड़क जर्जर
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 11 Dec 2025 6:03 PM
बैसा
बैसा. चरकपाड़ा से मदहेल गांव तक जाने वाली सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो गयी है. क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया है कि वर्तमान सड़क इतनी खस्ताहाल हो गयी है कि गड्ढों और गिट्टी के अलावा कुछ भी नजर नहीं आ रहा है. वहीं प्रखंड मुख्यालय आने के लिए इस मार्ग का सबसे अधिक उपयोग किया जाता है. ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में पीडब्ल्यूडी विभाग ने खस्ताहाल सड़क की आंशिक मरम्मत करायी थी. इसके बाद इस सड़क को स्थायी नहीं बनाया गया और अब फिर से सड़क बदहाल हो गई है. इसमें जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं. लोगों ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क के जीणोर्द्धार की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










