गणेश महोत्सव में बच्चों की प्रस्तुति ने सबका मन मोहा

Updated:
विज्ञापन

केनगर

विज्ञापन

केनगर. नगर पंचायत चम्पानगर के दुर्गा मंदिर परिसर में युवा संघ की ओ से आयोजित 5 दिवसीय गणेश महोत्सव से नगर का वातावरण भक्तिमय है. बीती शाम मित्रा एग्री बायोजिन इंडिया के सीएन एफ रमेश साह द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ कसबा के पूर्व विधायक प्रदीप कुमार दास ,बनैली राज परिवार चम्पानगर की बहू मृदुला सिन्हा एवं नगर पंचायत चम्पानगर के मुख्य पार्षद मधु देवी,जदयू के सक्रिय सदस्य सचिन मेहता,मित्रा एग्री बायोजिन इंडिया के सीएन एफ रमेश साह,एरिया मेनेजर पंकज सिंह और समाजसेवी पूर्व बाजार संघ अध्यक्ष छेदी प्र. गुप्ता,पूर्व सरपंच सुदिष्ट कुमार सिंह, पूर्व समिति सदस्य संतोष विश्वास,सुभाष कुमार गांधी,राजेश नाथ पाठक और मुख्य पार्षद प्रतिनिधि निर्भय कुमार सिंह,विष्णु चौधरी,संजय यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया . सांस्कृतिक कार्यक्रम में ज्ञान दीप आवासीय पब्लिक स्कूल, एमपीएस विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भाग लिया. मौके पर पूर्व विधायक प्रदीप कुमार दास ने कहा कि हमारी सभ्यता और संस्कृति बताती है कि आपसी भाईचारे के साथ किसी भी उत्सव को मनाना हमारा धर्म है. सभा को मुख्य पार्षद मधु देवी,रमेश साह,पंकज सिंह, संतोष विश्वास,सचिन मेहता,निर्भय कुमार सिंह,राजेश नाथ पाठक,संजय यादव ने भी संबोधित किया. सभा में मंच संचालन पूर्व मुखिया विजय प्रकाश गौतम एवं अजय विश्वास कर रहे थे. तत्पश्चात विद्यालय के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना, आपरेशन सिंदूर समेत कई आकर्षक प्रस्तुतियां दीं. मित्रा एग्री बायोजिन इंडिया के सीएन एफ रमेश साह और एरिया मेनेजर पंकज सिंह ने स्कूली बच्चों को उपहार देकर हौसला भी बढ़ाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन