जूली हत्याकांड में फरार पति को बैरगाछी गांव से ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 11 Oct 2025 5:47 PM

विज्ञापन

केनगर

विज्ञापन

केनगर. केनगर थानाक्षेत्र के गणेशपुर पंचायत के वार्ड संख्या 1 स्थित बैरगाछी गांव में 30 वर्षीय जूली देवी की हत्या के मामले में गांव में छिपकर रह रहे उसके पति सेवल पासवान को शनिवार की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल ने बताया गिरफ्तार नामजद हत्यारोपी पति 32 वर्षीय सेवल पासवान को आवश्यक कार्रवाई करने के साथ ही न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया है. गौरतलब है कि मृतका जूली देवी केनगर थानाक्षेत्र के ही गोकुलपुर पंचायत के हाट धनहरा गाव निवासी चंदेश्वरी पासवान की बेटी थी. मृतका के पिता चंदेश्वरी पासवान ने दामाद सेवल पासवान, सप्ती देवी, सुरेश पासवान, फूलो पासवान, पुतुल देवी, भुदनी देवी समेत पुत्री के ससुराल पक्ष के कुल छह लोगों को हत्या करने का आरोपी बनाया है. इसमें बताया कि 9 अक्टूबर की रात मेरी 30 वर्षीय पुत्री जूली देवी को मुख्य आरोपी दामाद सेवल पासवान एवं अन्य ससुराल वालों ने गले में रस्सी का फंदा डालकर हत्या कर दी. पति की गिरफ्तारी के बाद फरार नामजद आरोपितों की तलाश में पुलिस जुट गयी है. बेटे ने कातिल पिता का राज खोला, मां को दी मुखाग्नि जूली देवी की हत्या के मामले में उसके बेटे शनि कुमार ने ही ननिहालवालों के समक्ष अपने कातिल पिता का राज खोला था. उसने अपने नाना को सारा घटनाक्रम बताया जिसके बाद पुलिस हरकत में आयी और आरोपित को दबोच लिया. मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि घटना की रात मेरे नाती शनि कुमार ने फोन कर सारी जानकारी दी थी. जानकारी मिलते ही जब मैं अपनी पुत्री के ससुराल दो बजे रात आया तो मेरी पुत्री मृत अवस्था में मिली. मृतका का दाह संस्कार गांव के श्मशान में कर दिया गया जिसे मुखाग्नि पुत्र शनि कुमार ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन