ePaper

सांसद ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर बंधाया ढांढस

Updated at : 20 Jan 2026 5:39 PM (IST)
विज्ञापन
सांसद ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर बंधाया ढांढस

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. हाल ही में बनमनखी अनुमंडल के पिपरा गांव, वार्ड संख्या–11 उरांव टोला निवासी कुंदन उरांव के सात वर्षीय पुत्र आनंद उरांव एवं तीन वर्षीय पुत्री पीहू कुमारी की तालाब में डूबने से हुई आकस्मिक मौत हो गयी थी. यह हृदयविदारक घटना सुनते ही सांसद पप्पू यादव ने गहरी संवेदना व्यक्त की और पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचे.सांसद पप्पू यादव ने दिवंगत मासूमों के माता-पिता और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया. उन्होंने कहा कि यह अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई किसी भी तरह से संभव नहीं है. घटना को गंभीरता से लेते हुए सांसद पप्पू यादव ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा और हरसंभव सरकारी सहायता देने की मांग की. उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए तालाबों और जलाशयों के आसपास सुरक्षा इंतजाम किए जाने चाहिए.सांसद पप्पू यादव ने भरोसा दिलाया कि वे इस मामले में पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे.मुख्य रूप से पर्व विधायक देव नारायण रजक, गोपाल सिंह, आलोक अकेला आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन