साल के अंत में सांसद ने भोले बाबा के दरबार में टेका माथा
Updated at : 31 Dec 2025 6:54 PM (IST)
विज्ञापन

मांगी पूर्णिया की उन्नति और खुशहाली का आशीर्वाद
विज्ञापन
मांगी पूर्णिया की उन्नति और खुशहाली का आशीर्वाद
पूर्णिया. वर्ष 2025 के अंतिम दिन पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव देवभूमि देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ के पावन दर्शन किए और विधि-विधान से श्रृंगार पूजा में शामिल हुए. बाबा के दरबार में मत्था टेकते हुए सांसद ने पूर्णिया वासियों के जीवन में सत्य, शांति, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे, इसके लिए प्रार्थना की. साथ ही आने वाले नए वर्ष में क्षेत्र के विकास से जुड़े संकल्पों को पूरा करने के लिए बाबा भोलेनाथ से आशीर्वाद लिया.पूजा-अर्चना के उपरांत सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम आस्था और शक्ति का केंद्र है, जहां से समाज और जनसेवा के लिए नई ऊर्जा मिलती है. उन्होंने कहा कि पूर्णिया के विकास और वहां के लोगों के सुख-दुख में हमेशा खड़ा रहना उनका संकल्प है, जिसे पूरा करने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे.इस अवसर पर उनके साथ सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, बबलू भगत, डबलू यादव, सुरझ झा, पवन यादव, मंटू यादव, जिला परिषद सुशील कंचन, डॉ. गौरव सिंह, जिला परिषद मनोज यादव, रामवृक्ष यादव, रमेश यादव सहित कई कार्यकर्ता और सहयोगी उपस्थित रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




