जीएलएम कॉलेज में जूलॉजी व अंग्रेजी में शिक्षक नहीं रहने के मामले ने पकड़ा तूल

Updated:
विज्ञापन

जीएलएम कॉलेज

विज्ञापन

– अभाविप ने विवि प्रशासन व कॉलेज प्रशासन को दिया अल्टीमेटम प्रतिनिधि, बनमनखी . जीएलएम काॅलेज में विगत दो महीने से जंतु विज्ञान एवं अंग्रेजी विषय में शिक्षक नहीं होने का मामला तूल पकड़ने लगा है. अब इस मामले में विद्यार्थी परिषद ने कॉलेज प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है. काॅलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य को ज्ञापन देकर छात्रहित पर फोकस करने की जरूरत बतायी है . अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल कुमार ने बताया कि गोरेलाल मेहता महाविद्यालय में जो शिक्षक थे, उन्हें विश्वविद्यालय ने किसी दूसरे महाविद्यालय में भेज दिया है. इसके कारण महाविद्यालय में कई छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो गयी है. इसी को लेकर आज अभाविप ने कुलपति के नाम आवेदन दिया.वहीं उन्होंने दावा किया कि गोरेलाल मेहता महाविद्यालय में सबसे ज्यादा छात्र छात्राओं लगभग इसी दोनों विषयों में है. इनके बावजूद महाविद्यालय में शिक्षक नहीं होना विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही है. छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने मांग की कि महाविद्यालय में शिक्षकों की शीघ्र पदस्थापना की जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन