दोस्त के साथ मिलकर फाइनेंसकर्मी ने गढ़ी लूट की झूठी कहानी, दोनों गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

दोनों गिरफ्तार

विज्ञापन

जानकीनगर. जानकीनगर थानाध्यक्ष परिक्षित पासवान एवं चकमका ओपी प्रभारी प्रिंस कुमार ने बताया कि पिछले 16 जुलाई को जानकीनगर थानाक्षेत्र अन्तर्गत गंगापुर पंचायत के जेबीसी आरडी नहर पुल के पास भारत फायनेंस कंपनी लिमिटेड के कलेक्शन एजेंट मो.मंजूर पिता मो.मुस्तकीम ग्राम झुनीकला थाना केनगर जिला पूर्णिया ने कलेक्शन का नगद 25 हजार रुपया, मोबाईल एवं अन्य कागजात लूटपाट होने की जानकीनगर थाना कांड संख्या 203/25 धारा- 309(4)बीएनएस प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस अधीक्षक पूर्णिया स्वीटी सहरावत के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनमनखी शैलेश प्रीतम के नेतृत्व में जानकीनगर थानाध्यक्ष परिक्षित पासवान, चकमका ओपी प्रभारी प्रिंस कुमार एवं तकनीकी प्रभारी संजीव कुमार की एक टीम का गठन किया गया. स्थलीय एवं तकनीकी अनुसंधान से कांड में लूट की योजना खुद वादी मो.मंजूर ने अपने गांव के बचपन के जिगरी दोस्त राहुल कुमार भारती ग्राम झुनीकला थाना केनगर जिला पूर्णिया के साथ मिलकर पूर्व में लूट की योजना बनायी.लूट की योजना के मुताबिक कलेक्शन का 25 हजार रुपया एवं मोबाइल घटनास्थल से राहुल कुमार भारती लेकर चला गया.उसके बाद नगद 25 हजार में दोनों दोस्त ने आपस में पैसा आधा आधा बांट लिया.उसके वादी मो.मंजूर ने लूटे गए मोबाइल में नया सीम लगा लिया. इसके बाद दोनों को जब थाना बुलाया गया तो आने से कतराने लगे. इसके बाद दोनों दोस्त मुरलीगंज से ट्रेन पकड़कर बाहर भागने की फिराक में थे. इसी बीच गठित पुलिस टीम ने बीती रात मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर मुरलीगंज रेलवे स्टेशन से दोनों को लूटे गये मोबाइल एवं लूटे गये नगद 12 हजार रुपए बरामद किया. दोनों ने पुलिस के समक्ष घटना को स्वीकार कर लिया.घटना के डेढ़ महीने बाद घटना का सफल उद्भेदन कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन