चार पीसीसी सड़कों का नप सभापति ने किया शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन

बनमनखी

विज्ञापन

बनमनखी. नगर परिषद बनमनखी की सभापति संजना देवी ने शुक्रवार को नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में चार महत्वपूर्ण पीसीसी सड़कों के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि नगर के विकास कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है और हर वार्ड में प्राथमिकता के आधार पर मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है. वार्ड संख्या 9 में मनोज दास के घर से धमदाहा जाने वाली सड़क तक पीसीसी सह नाला निर्माण, लागत 13,12,523,वार्ड संख्या 16 में मिश्री चौधरी के घर से पेवर ब्लॉक रोड तक पीसीसी सड़क निर्माण , लागत 24,67,702,वार्ड संख्या 21 में रंजन कुमार यादव के घर से अविनाश सहनी के घर तक पीसीसी सड़क, लागत 14,11,916,वार्ड संख्या 1 में भिक्षु ऋषिदेव के घर होते हुए उपेन्द्र पौदार के घर तक पीसीसी निर्माण, लागत 8,96,597 शामिल है. इस मौके पर सभापति ने संबंधित संवेदकों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने की बात कही.उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में जहां-जहां सड़क या नाले की आवश्यकता है, वहां प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य करवाए जा रहे हैं, ताकि आमजन को बेहतर सुविधा मिल सके.इस अवसर पर उपसभापति प्रमिला देवी, सभापति प्रतिनिधि सह समाजसेवी नरेश यादव, पार्षद ओमप्रकाश अग्रवाल, गोपाल मंडल, एवं वार्ड संख्या 1 की पार्षद अंजू देवी शामिल रहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन