शिक्षिका को समारोहपूवर्क दी विदाई
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 20 Jan 2026 6:51 PM
बनमनखी
बनमनखी. बनमनखी प्रखंड के मध्य विद्यालय हरपट्टी में बीपीएससी की शिक्षिका नीतू प्रजापति के स्थानांतरण के उपरांत विदाई समारोह आयोजित किया गया.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षक संघ बनमनखी के प्रखंड अध्यक्ष नीतीश कुमार रहे,जबकि अध्यक्षता विद्यालय की प्रधान शिक्षिका रेखा कुमारी ने की.इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक प्रिय रंजन भारती,अन्य शिक्षकगण,छात्र-छात्राएं आदि की उपस्थिति रही. कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि शिक्षिका नीतू प्रजापति का कार्यकाल भले ही छोटा रहा, लेकिन उन्होंने अध्यापन के क्षेत्र में अपनी कुशलता, अनुशासन और सभी के प्रति आदर-सम्मान से एक अलग पहचान बनायी. विदाई का क्षण हमेशा भावुक होता है,परंतु उन्हें अभी शिक्षा विभाग में लंबी सेवा देनी है. ईश्वर उन्हें जहां भी कार्य करने का अवसर मिले, सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










