किसान कॉलेज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 21 Apr 2026 7:06 PM

विज्ञापन

पहाड़िया गांव स्थित किसान कॉलेज

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अमौर . अमौर प्रखंड के पहाड़िया गांव स्थित किसान कॉलेज में प्रतिवर्ष की तरह डॉ रत्नेश्वर मिश्रा 2026 सम्मान सामरोह का आयोजन किया गया. इसमें किसान इंटर कॉलेज ,नेशनल एकेडमी प्लस टू गर्ल्स हाईस्कूल व डिग्री कॉलेज में इंटर, बीसीए,बिलिस सहित अन्य संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया . समारोह की अध्यक्षता करते हुए सेवानिवृत्त शिक्षक सह मुख्य अतिथि मो ममनून आलम ने कहा किआज आप लोगो को जो सम्मान मिल रहा है इसका पूरा क्रेडिट आपकी अथक परिश्रम को जाता है.आपने जो दिन रात एक करके जो मेहनत की है उसी का नतीजा है कि आपने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. वहीं समाजसेवी हाजी खलील अहमद ने कहा कि ये तो अभी शुरुआत है .जब शुरुआत अच्छी हुई है, तो निश्चित रूप से इस इरादे के साथ निरन्तर अध्ययन किया जाता रहे तो आप अपनी मंजिल को जरूर प्राप्त करेंगे. कॉलेज अध्यक्ष मोहम्मद शफीक आलम रब्बानी ने कहा कि आज के छात्र ही कल के भविष्य है इसलिए छात्रों के साथ साथ उनके अभिभावकों का भी यह कर्तव्य बनता है कि अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर समय समय पर ध्यान देते रहें ताकि वे लक्ष्य से न भटके ओर उनका मार्गदर्शन भी होता रहे. उन्होंने कहा कि इस सुदूर ग्रामीण इलाके में अवस्थित रहने पर भी इस कॉलेज के छात्रों ने प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी उम्दा प्रदर्शन किया है. छात्रों को इंटर के बाद तकनीकी शिक्षा का अध्ययन करने पर जोर देते हुए कहा कि आज सरकार छात्रों के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड आदि के माध्यम से उच्चतम शिक्षा प्रदान करने का सुनहरा अवसर दे रही है.बस छात्रों को अपने लक्ष्य का निर्धारण करना है और एकाग्रता के साथ निरंतर अध्ययन करना है. समारोह का संचालन प्राचार्य अब्दुल हमीद ने किया. जबकि समारोह में अब्दुल अबक़री, रिंकु कुमार ,प्रधान लिपिक जियाउर्रहमान, सहित कॉलेज के अन्य कर्मी, अभिभावक आदि उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन