पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का अहसास करें छात्र-छात्राएं : प्रो राधा

Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया विश्वविद्यालय

विज्ञापन

– विवि परिसर में जूलाॅजी विभाग की ओर से किया गया पौधरोपण पूर्णिया. पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पूर्णिया कॉलेज एवं पूर्णिया विश्वविद्यालय के जूलॉजी विभाग की ओर से पौधे लगाये गये . कार्यक्रम के दौरान पौधों की देखभाल, पानी देने की विधि, उनके संरक्षण और रखरखाव पर भी चर्चा की गई. छात्र-छात्राओं को पौधों के वैज्ञानिक और पारिस्थितिकीय महत्व की जानकारी दी गई जिससे वे पर्यावरण के साथ भावनात्मक और बौद्धिक रूप से जुड़ सकें. इस मौके पर प्रो. राधा केवत ने कहा कि आज जब जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण जैसी समस्याएं गंभीर रूप ले चुकी हैं, ऐसे समय में पेड़-पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना अत्यंत आवश्यक है. वृक्ष न केवल ऑक्सीजन का स्रोत हैं, बल्कि ये पृथ्वी के संतुलन को बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं. उन्होंने कहा कि यह पहल केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि पर्यावरण के प्रति एक जिम्मेदारी का अहसास है, जिसे हर नागरिक को निभाना चाहिए. इस मौके पर मोहम्मद बिस्मिल, अभिषेक, नीरज, कुणाल, कासिफ, टूविंकल, नेहा, हीना, अरचू सिंह, कोमल आदि विद्यार्थियों ने पौधारोपण में योगदान दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन