चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती पर सामाजिक न्याय अभियान शुरू

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

अखंड भारत के निर्माता चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती पर सामाजिक न्याय मंच द्वारा सामाजिक न्याय अभियान का शुभारंभ किया गया.

विज्ञापन

पूर्णिया. अखंड भारत के निर्माता चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती पर सामाजिक न्याय मंच द्वारा सामाजिक न्याय अभियान का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर शहर के डीएम आवास रोड स्थित रोजी मिशन स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंच के संयोजक संजय सिंह सिन्धु ने कहा कि बिहार सहित पूरे देश में सामाजिक न्याय कि धारा कमजोर हो रही है. उन्होंने कहा कि जाति-धर्म के नाम पर देश को सांप्रदायिकता की आग में धकेला जा रहा है. खासकर भाजपा शासित राज्यों में तो पुलिसिया कार्रवाई के नाम पर सामाजिक न्याय के लोगों को टारगेट किया जा रहा है. इसलिए बिहार में सामाजिक न्याय की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से सामाजिक न्याय मंच के तत्वावधान में आज यह जागरूकता अभियान की शुरूआत की गयी है. अध्यक्षीय संबोधन में जीन्नत लाल राम ने देश की वर्तमान परिस्थिति में सामाजिक न्याय मंच द्वारा शुरू किए गए इस सामाजिक न्याय अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला. वरीय सदस्य डॉ रामशरण मेहता, कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र प्रसाद यादव, रसीक लाल पासवान, शिक्षक बिक्रम कुमार मेहता, माला नंद मेहता, राजेश ठाकुर, राजीव राजहंस, रंजना देवी, शिवशंकर मेहता, मो. परवेज आलम ने प्रमुख रूप से अपने-अपने विचार व्यक्त किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन