सत्य सनातन वैदिक धर्म महोत्सव के समापन पर प्रवचन व भजन

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 06 Apr 2026 6:51 PM

विज्ञापन

धमदाहा प्रखंड क्षेत्र की बरदेला पंचायत स्थित द्रौपदी चतुर्गुण उच्च विद्यालय बरदेला में तीन दिवसीय धर्म महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन

धमदाहा. धमदाहा प्रखंड क्षेत्र की बरदेला पंचायत स्थित द्रौपदी चतुर्गुण उच्च विद्यालय बरदेला में तीन दिवसीय धर्म महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया. त्रिदिवसीय सत्य सनातन वैदिक धर्म महोत्सव व चतुर्वेद सतकर्म महायज्ञ समागत पूर्णाहुति में प्रख्यात वैदिक विद्वानों धार्मिक सांस्कृतिक परंपरा गत पारिवारिक सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर मानव हितकारी प्रवचन व भजन किया. बंगाल बिहार उत्तर प्रदेश से आये प्रवक्ता ने संस्कृति वैदिक धर्म पर प्रकाश डाला. मुख्य प्रवक्ता डॉ व्यास नंदन शास्त्री, वैदिक डॉ ब्रह्मदत्त आर्य आचार्य मीरा शास्त्री, कवित्री अंजू सुमन, पंडित श्यामानंदन शास्त्री, आचार्य वेदवीर शास्त्री ने संबोधन किया. मंच संचालन चंद्रशेखर सिंह आर्य ने किया. जगत लाल आर्य ,विद्याभूषण आर्य ,सत्य प्रकाश आर्य, जनार्दन प्रसाद आर्य, हरिनंदन प्रसाद आर्य, जगत लाल प्रसाद आर्य, रविंद्र कुमार मारकंडे सहित कमेटी के सदस्यों कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे रहे.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन