सड़क किनारे अज्ञात शव मिलने से सनसनी

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. सदर थाना क्षेत्र के महाराजगंज काली मंदिर के समीप सड़क किनारे शव मिलने से सनसनी फैल गई. शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. शव करीब 60 साल के बुजुर्ग की है. स्थानीय लोग सड़क हादसे में घायल होकर मौत की चर्चा कर रहे हैं. शुक्रवार की सुबह शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई. सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया. शव के शरीर पर जख्म के निशान और कमीज फटा देखा गया है. थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है. इस वजह से शव को 72 घंटे तक राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखा जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन