बीआरसी भवानीपुर में विज्ञान प्रदर्शनी, छात्र-छात्राओं का उम्दा प्रदर्शन

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 20 Jan 2026 6:00 PM

विज्ञापन

छात्र-छात्राओं का उम्दा प्रदर्शन

विज्ञापन

भवानीपुर. प्रखंड संसाधन केंद्र भवानीपुर में प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता सह निपुण टीएलएम मेला 3.0 का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. क्विज प्रतियोगिता में टीम ताप्ती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं टीम पुनपुन को द्वितीय और टीम सोन को तृतीय स्थान मिला. निपुण टीएलएम मेला के तहत विषयवार प्रदर्शन में भाषा विषय में विद्यालय साखूआ टोला की छात्रा मुन्नी कुमारी प्रथम रहीं. गणित विषय में प्राथमिक विद्यालय शहीदगंज की छात्रा वर्षा रानी ने प्रथम स्थान हासिल किया. विज्ञान प्रदर्शनी में उच्च माध्यमिक विद्यालय माधवनगर की छात्रा श्वेता कुमारी अव्वल रहीं. सभी विजेता छात्र-छात्राओं को भवानीपुर की प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गुलफ्शा प्रवीण ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और पढ़ाई के प्रति रुचि को मजबूत करते हैं. कार्यक्रम में निर्णायक मंडली में विनोद कुमार, आदित्य कुमार भारती, भवेश कुमार और अशोक कुमार शामिल थे. क्विज प्रतियोगिता को सफल बनाने में नवनीत कुमार, सुधीर कुमार और प्रदीप कुमार का सहयोग रहा. मुख्य अतिथि के रूप में घनानंद मंडल और ओम प्रकाश यादव उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन