रालोजपा कल मनायेगी रामविलास पासवान की जयंती

Updated at : 03 Jul 2024 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia University

संयुक्त कार्यकर्ता बैठक जिला कार्यालय पूर्णिया में हुई

विज्ञापन

पूर्णिया. रालोजपा एवं दलित सेना की संयुक्त कार्यकर्ता बैठक जिला कार्यालय पूर्णिया में हुई. बैठक की अध्यक्षता रालोजपा जिला अध्यक्ष बद्री मेहता ने की. बैठक को संबोधित करते हुए रालोजपा प्रदेश महा सचिव सह कोशी-सीमांचल संगठन प्रभारी माधव सिंह ने कहा कि लोजपा के संस्थापक पद्मभूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान जी की जयंती 5 जुलाई को जिला मुख्यालय में मनायी जाएगी. इसमें रालोजपा एवं दलित सेना के सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रखंड अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे. श्री सिंह ने कहा कि इस बैठक में वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम आगामी विधानसभा चुनाव पार्टी संगठन के विस्तार और रुपौली विधानसभा उपचुनाव पर विस्तार से चर्चा की गयी और सभी साथी से राय ली गयी.उन्होंने कहा कि रालोजपा, पद्मभूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के आर्दश और विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है. 5 जुलाई की जयंती समारोह में रालोजपा महत्वपूर्ण निर्णय लेगी.बैठक में लेबर सेल के जिला अध्यक्ष जगनारायण पासवान, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के कैलाश गुप्ता, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ राज किशोर मिश्रा ,ब्रह्मदेव पासवान, पप्पू कुमार, वरुण विश्वास, बालेश्वर मूर्मू ,र्योगेंद्र शर्मा ,लड्डू सिंह ,उपेंद्र सिंह कुशवाहा, रामदेव पासवान सहित राजलोजपा एवं दलित सेवा के प्रखंड अध्यक्ष मौजूद थे. फोटो. 3 पूर्णिया 19-बैठक में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ता

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन