48 घंटे के बाद गर्मी से राहत की उम्मीद

Edited by SATYENDRA SINHA
Updated:
विज्ञापन

26 से 30 अप्रैल तक पूर्णिया सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात तथा हल्की से मध्यम वर्षा की प्रबल संभावना

विज्ञापन

पूर्णिया. जिले में अगले 48 घंटे के बाद गर्मी से लोगों को राहत मिलने की संभावना है. दरअसल मौसम विभाग ने 26 से 30 अप्रैल तक पूर्णिया सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात तथा हल्की से मध्यम वर्षा की प्रबल संभावना व्यक्त की है. इसके अतिरिक्त एक या दो स्थानों में भारी वर्षा या ओलावृष्टि के भी आसार हैं. इस दौरान 40 से 50 किलो मीटर की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने 26 से 30 अप्रैल के बीच लोगों को एहतियाती उपाय कर लेने की सलाह दी है. किसानों को विशेष रूप से सलाह देते हुए उन्हें खेत अथवा खुले में कटाई के बाद रखी गयी फसल का सुरक्षित भंडारण कर लेने की अपील की है. वर्तमान में तेज धूप से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल है. हालांकि, नवीनतम मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 26 अप्रैल की रात्रि से मौसम में उपरोक्त परिवर्तन होने की संभावना है. इससे गर्मी से राहत मिल सकती है. वहीं गुरुवार को सुबह 10 बजे के बाद तेज धूप से लोग बेहाल दिखे. स्कूल व कोचिंग जाने वाले बच्चों को धूप से बचने के लिए छाता का सहारा लेना पड़ा. वहीं गर्मी से बचने के लिए लोगों की भीड़ गन्ना जूस और शीतलपेय की दुकानों में दिखी. फोटो. 24 पूर्णिया 28- धूप से बचने के लिए छाता बना सहारा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATYENDRA SINHA

लेखक के बारे में

By SATYENDRA SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन