बगैर नंबर की कार से 297 लीटर शराब बरामद, चालक समेत दो गिरफ्तार

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 20 Jan 2026 6:37 PM

विज्ञापन

चालक समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन

पूर्णिया. बायसी थाना की पुलिस ने पश्चिम बंगाल से पूर्णिया की ओर आ रही एक बिना नंबर की कार से 297.840 लीटर विदेशी शराब बरामद कर चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया. मंगलवार को एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि सोमवार की संध्या को बायसी थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद एक बिना नंबर के उजले रंग के ब्रेजा कार को जांच के लिए रोकने का प्रयास किया गया. कार चालक कार को लेकर भागने लगा, जिसका पीछा कर बायसी पूरब बाजार चौक के पास घेराबंदी कर रोका गया. जब कार की तलाशी ली गई, तो कार के अन्दर से विभिन्न ब्रांडो के कुल 297.840 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ. बायसी थाना की पुलिस द्वारा कार समेत बरामद शराब को जब्त किया गया. चालक एवं कार में सवार एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों में सत्यम कुमार एवं हिमांशु कुमार हैं, दोनों मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र के धुरगांव का रहनेवाला है. उन्होंने बताया कि शराब की खेप मधेपुरा जा रहा था. इस घटना के संबंध में बायसी थाना के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी दल में बयासी थानाध्यक्ष शिव कुमार पासवान, पुअनि उज्वल कुमार, पुअनि परमानंद पासवान, सअनि मुकेश कुमार सिंह, गृह रक्षक विनोद कुमार ऋषि,गृह रक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह एवं डीआईयू टीम शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन