बनमनखी के बेटे पुष्कर को सीबीएसई 10वीं में 96.6 प्रतिशत अंक

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 17 Apr 2026 6:13 PM

विज्ञापन

बनमनखी नगर परिषद

विज्ञापन

बनमनखी. बनमनखी नगर परिषद के वार्ड संख्या 4 निवासी पुष्कर कुमार साह ने सीबीएसई 10वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए अनुमंडल में टॉप किया है. उन्होंने 500 में 483 अंक प्राप्त कर 96.6 प्रतिशत अंक हासिल किए.पुष्कर कुमार के पिता ललन कुमार साह एवं माता निकिता साह हैं. इससे पहले भी उसने नवमी कक्षा में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था और दसवीं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी उपलब्धि को बरकरार रखा. पुष्कर की इस सफलता पर सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर तिवारी ने उनके आवास पहुंचकर सम्मानित किया. पुष्कर के सहपाठी नैतिक खेमका ने 88 प्रतिशत तथा राजशेखर तिवारी ने 85.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए.सभी छात्र आगे चलकर आईआईटीयन बनने का लक्ष्य रखते हैं. इस मौके पर बीजेपी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष संतोष चौरसिया, प्रखंड सहमंत्री नवीन कुमार, संतोष कुमार झा सहित अन्य गणमान्य लोग भी पुष्कर के आवास पर पहुंचे और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन