सुदामानगर महावीर मंदिर में हुई बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 24 Apr 2026 6:30 PM

विज्ञापन

भवानीपुर

विज्ञापन

भवानीपुर. नगर पंचायत के सुदामानगर वार्ड संख्या 16 स्थित श्री महावीर मंदिर में भगवान बजरंगबली की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा गुरुवार को अत्यंत श्रद्धा, आस्था और वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुई. पूरे अनुष्ठान के दौरान वातावरण मंत्रोच्चारण, हवन-पूजन और भक्ति रस से सराबोर रहा. अनुष्ठान के बाद 48 घंटा का अष्टजाम बाहर की कीर्तन मंडली ने किया. जैसे ही प्राण प्रतिष्ठा का पावन क्षण आया, मंदिर परिसर जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयघोष से गुंजायमान हो उठा. श्रद्धालुओं की आंखों में आस्था और हृदय में भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला. पूरा क्षेत्र मानो एक दिव्य आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित हो उठा. ग्रामीणों की अटूट श्रद्धा, समर्पण और सहयोग से निर्मित इस भव्य मंदिर का सपना वर्षों बाद साकार हुआ. मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में विशेष उत्साह और उल्लास देखने को मिला. मुख्य यजमान शंकर यादव एवं उनकी धर्मपत्नी ने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर अनुष्ठान को पूर्ण किया. वैदिक ब्राह्मणों द्वारा किए गए मंत्रोच्चारण और हवन ने पूरे वातावरण को पवित्र एवं दिव्य बना दिया. मंदिर परिसर को फूल-मालाओं, रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया गया, जिससे इसकी भव्यता देखते ही बन रही थी. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिन्होंने पूरे श्रद्धा भाव से भगवान बजरंगबली के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया. आयोजन समिति में शंकर यादव, बिनोद यादव, आकाश कुमार, प्रभास कुमार वार्ड पार्षद, संजीव कुमार गुप्ता, मुकेश गुप्ता, प्रेम सिंह, परशुराम झा, सोनी स्वर्णकार एवं संजय भारती सहित कई गणमान्य लोग सक्रिय रूप से शामिल रहे.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन