आज इन मुहल्लों में चार घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 15 Jan 2026 6:39 PM

विज्ञापन

तार बदलने को लेकर

विज्ञापन

पूर्णिया. शुक्रवार को शहर के करीब एक दर्जन मोहल्ले में चार घण्टे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. पूर्णिया ग्रिड से 33 केवी मधुबनी फीडर में तार बदलने को लेकर 33 केवी मधुबनी फीडर सुरक्षा की दृष्टि से सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन में रहेगा. सहायक अभियंता रोहित कौशिक ने बताया की शटडाउन रहने से शहर के सिपाही टोला, डीएवी चौक, कला भवन, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, हाउसिंग कॉलोनी, सरस्वती नगर ,इंजीनियरिंग कॉलेज अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी. उन्होने सबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं से आवश्यकतानुसार प्रबंध कर लेने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन