पांच लोगों को कुचलकर मारने का आरोपी अबतक फरार, पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

Published at :22 Feb 2025 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
पांच लोगों को कुचलकर मारने का आरोपी अबतक फरार, पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

पांच लोगों को कुचलकर मारने का आरोपी अबतक फरार

विज्ञापन

धमदाहा. थानाक्षेत्र के ढोकवा मुनि टोला में बीते 22 दिसंबर को मामूली विवाद के बाद पिकअप से रौंदकर पांच लोगों को मौत की नींद सुलानेवाला आरोपी सोनू कुमार मुनी अबतक फरार है. घटना के दो महीने बाद भी वह पिकअप समेत गायब है. इस मामले में धमदाहा थानाध्यक्ष सरोज कुमार के नेतृत्व में उक्त पिकअप चालक के घर पर कुर्की जब्ती करने को लेकर इश्तेहार चिपकाया गया. इस संबंध में धमदाहा थानाध्यक्ष सरोज कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि कोर्ट का आदेश लेकर पिकअप चालक के घर पर ढोल बजा कर नोटिस चिपकाया गया. अगर हाजिर नही होता है तो फिर घर की कुर्की जब्ती की जाएगी. गौरतलब है कि 22 दिसंबर को संध्या 08:30 बजे धमदाहा थानान्तर्गत ग्राम ढोकवा में सोनू कुमार मुनी साकिन ढोकवा पिकअप चलाते हुए ढोकवा पंचायत भवन के सामने से जा रहा था. इस दौरान ढ़ोकवा निवासी पवन मुनी को हल्का धक्का लग गया जिसकी वजह से दोनों में झगड़ा हो गया. इसके करीब 15 मिनट के बाद चालक सोनू कुमार मुनी ने पिकअप को भीड़ पर दौड़ा दिया. इस घटना में ढोकवा मुनि टोला के संयुक्ता देवी, ज्योतिष ठाकुर, अखिलेष मुनि, अमरदीप मुनि व मनीषा कुमारी की मौत हो गयी. जबकि घायलों में सुंदरम कुमार, निक्की कुमारी, टवींकल कुमारी, पूनम देवी, अभिनंदन मुनि, राजेश मुनि, शालू कुमारी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन