Purnia, पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी, 50 रुपए प्रति क्विंटल तक टूटा मक्का
Published by :MANISH KUMAR
Published at :09 May 2026 9:03 AM (IST)
विज्ञापन

पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी, 50 रुपए प्रति क्विंटल तक टूटा मक्का
विज्ञापन
पूर्णिया से रिपोर्ट,
दो दिनों से लगातार हो रही धूप देख किसानों ने पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी में मक्का उतारना तेज कर दिया है. शुक्रवार को मौसम ठीक रहा तो मंडी में मक्का का आवक भी तेज हो गया. नतीजतन मक्का के रेट में 50 रुपए प्रति क्विंटल की औसत गिरावट आयी. कारोबारियों ने बताया कि शुक्रवार को 500 ट्रैक्टर ट्रेलर मंडी में मक्का लेकर आया जबकि खराब मौसम में डेढ़ से दो सौ ट्रेलर की आवाजाही हो रही थी. यही वजह है कि मक्का का रेट 1950 से 2000 के बीच लगाया गया. इधर, कमजोर बिकवाली के कारण अन्य जिंसों के भाव में स्थिरता बनी रही.गुलाबबाग मंडी का बाजार भाव
दाम (प्रति क्विंटल) अधिकतम न्यूनतममक्का 2000 1950
गेहूं 2600 2550चावल मंसूरी 3400 3200
चावल अरवा मोटा 3200 3050चावल बासमती 13000 12500
दाल मसूर 6750 5550दाल मूंग 9600 9540
दाल अरहर 14500 10600दाल चना 6600 5550
गोटा चना 6400 6200गोटा मूंग 9000 8500
सरसों काला 7100 6800सरसों पीला 7500 7300
सरसों तेल 15ली. 2470 2070आलू 1400 1200
प्याज 1900 1800प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










