Purniya, आज का दर्शन, कसबा के गुप्त काली मंदिर में कीजिए माता का दिव्य दर्शन

Updated:
विज्ञापन
Purniya, आज का दर्शन, कसबा के गुप्त काली मंदिर में कीजिए माता का दिव्य दर्शन

आज का दर्शन, कसबा के गुप्त काली मंदिर में कीजिए माता का दिव्य दर्शन

विज्ञापन

पूर्णिया से अखिलेश चन्द्रा की रिपोर्ट,

अगर आप माता काली के प्रति श्रद्धा रखते हैं तो एक बार गुप्त काली मंदिर आइये और माता का दिव्य दर्शन जरुर कीजिए! जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर कसबा के कुम्हार टोल स्थित गुप्त काली मंदिर आस्था का एक अद्भुत केंद्र है. यहां गुफा के रास्ते से माता के दर्शन होते हैं, जो अत्यंत जागृत अवस्था में मानी जाती हैं. यहां माता के सात बहनों समेत दसों महाविद्या एक जगह विराजमान हैं. यहां की ज्वाला अखंडदीप हमेशा जलती रहती है. इस मंदिर में एक तरफ जहां मां काली की पूजा होती है वहीं शांतिमय गुफा में 108 देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भी स्थापित हैं. गुफा में मां काली के साथ-साथ वैष्णो देवी, दुर्गा और त्रिपुरा सुंदरी के स्वरूप भी विराजमान हैं. इस मंदिर को भी एक शक्तिपीठ माना जाता है जहां माता के पिण्ड की पूजा होती है. माता के प्रति श्रद्धा के कारण यह मंदिर इस क्षेत्र के लिये आस्था का केन्द्र बन गया है. यहां नेपाल, बंगाल समेत आसपास के भक्तों की भीड लगी रहती है. यहां भक्त अपनी मन्नतें लेकर आते हैं. कहते हैं यहां पर भक्तों की मुराद पूरी होती है.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन